1. 1. ट्रस्ट द्वारा LTI (N.S.V.T) पारा मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक कॉलेज, B. D कॉलेज, नर्सिंग इंस्टिट्यूट (N.N.M) पॉलिटेक्निक कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज का संचालन किया जाएगा।
  2. 2. ट्रस्ट द्वारा समाज में निरक्षरता के उन्मूलन हेतु शिक्षा के विभिन्न कार्यक्रमों को संचालन करना। सभी प्रकार के शिक्षण संस्थान का संचालन किया जाएगा, जिससे मेधावी गरीब छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना एवं उच्च शिक्षा ग्रहण करने में मदद करना।
  3. 3. समाज के गरीब, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, कमजोर वर्गों, आदिवासियों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, नैतिक विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करना।
  4. 4. शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वावलंबी बनाने हेतु टंकण कला, आशुलिपि, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल एवं अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान का संचालन करना।
  5. 5. समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे बाल विवाह, वेश्यावृत्ति, दहेज प्रथा, नशाखोरी, संप्रदायवाद इत्यादि की समाप्ति करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों, संगोष्ठियों, शिविर, पदयात्रा, प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन करना। आदर्श विवाह एवं अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करना।
Image
Image
  1. 6. प्राकृतिक आपदा एवं अन्य आपातकाल में अनेकानेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन करना। प्राकृतिक प्रकोपों से पीड़ित जन समुदाय को हर संभव सहयोग करना।
  2. 7. पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु वृक्षारोपण एवं अन्य कार्यक्रमों का संचालन करना। ग्रीण एवं शहरी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का संचालन करना। लोगों को स्वच्छ पेयजल, शौचालय आदि उपलब्ध कराना।
  3. 8. पुस्तकालय, वाचनालय, संगीतालय का संचालन करना। पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन, वितरण एवं संग्रह करना। नाटक, नृत्य संगीत, वाद्य का प्रशिक्षण देना।
  4. 9. लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना। परिवार कल्याण शिविर, टीकाकरण शिविर एवं अन्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना। असाध्य रोग, एड्स, कैंसर, टी०बी०, कालाजार, हेपेटाईटिस आदि से बचने हेतु आवश्यक जानकारी देना एवं ग्रसित लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना। अस्पृश्यता निवारण हेतु व्यापक स्तर कार्य करना।
  5. 10. समाज के गरीब एवं निःसहाय लोगों के आर्थिक विकास हेतु लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, मत्स्यपालन, मधुमक्खीपालन, रेशमकीट पालन, पशुपालन, डेयरी उद्योग, फल एवं प्रसंस्करण का प्रशिक्षण देना।
  1. 11. ऊर्जा के संरक्षण हेतु बायो गैस प्लांट, सौर ऊर्जा, ऊर्जा के गैर पारंपरिक श्रोतों की जानकारी देना एवं उपलब्ध करना।
  2. 12. पंचायती राज, वयस्क मताधिकार, मानवाधिकार, उपभोक्ता संरक्षण आदि के बारे में लोगों को जानकारी देना एवं जागरूक करना।
  3. 13. नेत्रहीन, मूक, बधिर, शारीरिक रूप से विकलांग एवं मानसिक रूप से अर्द्धविकसित बच्चे, लोगों के शैक्षणिक विकास हेतु शिक्षण, प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का संचालन करना। उनके लिए कल्याणकारी कार्यों का संपादन करना। विकलांगता के रोकथाम हेतु कार्य करना।
  4. 14. कृषि एवं बागवानी के विकास हेतु कृषकों को आधुनिक औजार, उन्नत खाद, वर्मी कंपोस्ट, सिंचाई के उपयुक्त साधन, जलछाजन, जल संचयन, नलकूप, तालाब, पोखर आदि उपलब्ध कराना। औषधीय पौधों के उत्पादन हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध करना।
  5. 15. बेसहारा पशुओं की समुचित देखरेख एवं चिकित्सा की व्यवस्था करना एवं रक्षा हेतु अभियान चलाना।
Image
Image
  1. 16. अनाथ बच्चों, वृद्धों, वेश्याओं, प्रताड़ित, परित्यज़्ता, असहायक लोगों के लिए कल्याणकारी कार्यों का संचालन करना। उनके लिए आश्रय स्थल, भजन, शिक्षा, चिकित्सा आदि उपलब्ध कराना। बालकों के कल्याणार्थ कार्यों का संचालन। शिक्षा भोजन एवं पुनर्वास, सेवागृह की व्यवस्था करना।
  2. 17. महिलाओं एवं बच्चों के चौमुखी विकास हेतु महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह, पौष्टिक आहार केंद्र, महिला सशक्तिकरण आदि कार्यक्रमों का संचालन करना।
  3. 18. महिलाओं को रोजगारोन्मुख बनाने हेतु सिलाई, कटाई, बुनाई, पेंटिंग, सौंदर्य एवं प्रसाधन एवं अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण देना एवं स्वावलंबी बनाने में मदद करना।
  4. 19. राष्ट्रीय एकता, आपसी सद्भावना, धर्म निरपेक्षता के लिए लोगों को जागरूक करना। जातीय भेद-भाव को समाप्त करने हेतु सभी प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन करना।
  5. 20. वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का नीदान एवं स्वस्थ मनोरंजन की व्यवस्था करना।
  6. 1. सदस्यता की समाप्ति/विमुक्ति
  7. 2. स्वयं त्यागपत्र देने पर।
  8. 3. दिवालिया या पागल होने पर।
  9. 4. न्यास के उद्देश्य के विपरीत कार्य करने पर।
  10. 5. न्यास के नियमों और विनियमों के उल्लंघन करने पर विपरीत आचरण पर।
  11. 6. प्रबंध समिति द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पारित करने पर संस्थापक द्वारा निष्कासित करने पर।